उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य करेगा सरकार: सीएम योगी का फैसला

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की है कि राज्य की सभी स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य किया जाएगा। यह कदम छात्रों में देशभक्ति की भावना तथा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि ‘‘वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान और हमारी मातृभूमि की आत्मा है।’’ मंगलवार को उन्होंने यह भी कहा कि हमें ऐसी विभाजनकारी ताकतों को हमेशा पीछे रखना होगा जो जाति-भाषा, क्षेत्र या धर्म के नाम पर नए “जिन्ना” तैयार करना चाहते हैं।

शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं कि इस निर्देश को शीघ्र लागू किया जाए और शिक्षकों-छात्रों को इसके महत्व को समझाया जाए। इस कदम को राज्य सरकार ने “शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र-चेतना” को एक साथ जोड़ने वाला प्रयास बताया है।

See also  नीतीश के बिना लालू प्रसाद कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते, सम्राट चौधरी के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed