पर्व त्योहार में स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर हुआ सम्मान

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय सभागार में  स्वच्छ दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान स्वच्छता में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मी, ड्राइवर, सुपरवाइजर ,राजस्व निरीक्षक, अभियंता एवं नगर प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर शुक्रवार को सम्मानित किया गया. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण से प्रशासक रवि प्रकाश के निदेशक अनुसार उपनगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त  की अध्यक्षता में जोन वार दल का गठन करते हुए साफ सफाई ब्लीचिंग छिड़काव पंडाल एवं मंदिर  के आसपास विशेष सफाई, मोहल्ले पंडाल एवं  घाट में स्ट्रीट लाइट इत्यादि का सुचारू रूप से प्रबंधन करने का कार्य किया गया था. दुर्गा पूजा के उपरांत काली पूजा, दीपावली एवं छठ घाट की साफ सफाई नदी के किनारे घाट का निर्माण कृत्रिम घाट का निर्माण पूजा से 20 दिन पहले से प्रारंभ किया गया जिसमें लगातार वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण में व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवं पदाधिकारी को प्रशासक रवि प्रकाश के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया.

* इन्हें मिला सम्मान –

ड्राइवर 4
सफाई मित्र 1
वार्ड सुपरवाइजर 3
वार्ड प्रभारी 7
पेय जल आपूर्ति प्रभारी 2
स्ट्रीट लाइट प्रभारी  2
वरीय प्रभारी 5

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कोटवन गांव में 151 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, हरि-नाम संकीर्तन की गूँज

Thanks for your Feedback!

You may have missed