Bihar Election: पहले चरण में तेजस्वी, लालू और राबड़ी ने डाला वोट

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान आज सुबह राजद नेता और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मतदान केंद्र पहुंचे।पटना के वेटरनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर यादव और उनके परिवार ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मतदान के लिए पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा-मेरी शुभकामनाएं दोनों बेटों के साथ हैं। तेजप्रताप अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं, दोनों को शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि वे बाहर निकलकर मतदान करें और अपने वोट के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।”वहीं गायक से नेता बने राजद प्रत्याशी खेसारीलाल यादव ने सारण जिले के एकमा में मतदान किया।इधर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा से प्रत्याशी तेजप्रताप यादव ने पटना में मतदान किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  BPSC परीक्षा में ‘मुन्ना भाई’ का बड़ा खेल, चप्पल में छिपा डिवाइस और ब्लूटूथ से नकल का खुलासा, अफसर हैरान

Thanks for your Feedback!

You may have missed