शरद अग्रवाल भारत में टेस्ला की कमान संभालेंगे

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: टेस्ला ने इस साल जुलाई में मुंबई में अपने पहले शोरूम के लॉन्च के साथ आधिकारिक तौर पर भारत में एंट्री की थी. इसके बाद कंपनी ने दिल्ली में अपना नया शोरूम शुरू किया था. लेकिन अब एलन मस्क की कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़ा दांव चला है. कंपनी ने शरद अग्रवाल को भारत का भारत का नया कंट्री हेड नियुक्त किया है, जो पहले लैम्बोर्गिनी इंडिया (Lamborghini India) के प्रमुख रह चुके हैं. यह कदम टेस्ला की स्ट्रैटेजी में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है. अब तक जो कंपनी भारत को दूर से संभाल रही थी, वह अब स्थानीय नेतृत्व के सहारे भारतीय ग्राहकों की नब्ज़ पकड़ने की कोशिश करेगी. 
शरद अग्रवाल का नाम इंडियन ऑटो इंडस्ट्री में लग्ज़री ब्रांड्स से जुड़ा रहा है. हाल ही में उन्होंने जावा, येज्डी और बीएसए जैसे मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स से चीफ बिजनेस ऑफिसर पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले वो लग्ज़री स्पोर्ट कार कंपनी लैम्बोर्गिनी का भी भारत में नेतृत्व कर चुके हैं
शरद अग्रवाल की नियुक्ति से यह संकेत भी मिलता है कि टेस्ला अब भारत में स्थानीय उत्पादन या असेंबली प्लांट की दिशा में कदम बढ़ा सकती है. एलन मस्क पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह संकेत दे चुके हैं कि टेस्ला भारत में निवेश को लेकर गंभीर है. यदि यह रणनीति सफल रही, तो भारत जल्द ही टेस्ला के ग्लोबल एक्सपैंड का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है. अब देखना होगा कि क्या अग्रवाल भारतीय सड़कों पर टेस्ला के सपने को हकीकत में बदल पाते हैं या नहीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed