बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, हादसे में छह लोगों के मरने की ख़बर, राहत और बचाव कार्य जारी

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और कई रेल यात्री घायल हो गए हैं. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और बचाव कार्य जारी है. मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा देने की घोषणा रेलवे ने की है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां पर कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हुई है. घटना में 6 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है. रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में लोकपायलट और गार्ड ने कूदकर जान बचाई है. वहीं, इस हादसे में प्रभावित लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है. हादसे के तुरंत बाद मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को मौके पर भेजा गया है.

* रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-

रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.  बिलासपुर – 7777857335, 7869953330, चांपा – 8085956528, रायगढ़ – 9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162, कोरबा – 7869953330.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed