हजारीबाग के कटकमदाग में पुलिस पर मारपीट का आरोप, दो लोग घायल
Advertisements

हजारीबाग: कटकमदाग के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे एक घायल मरीज़ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनसे दुर्व्यवहार किया और मारपीट की, जिसमें दो लोग चोटिल हो गए। परिजनों का कहना है कि वे सिर्फ केस संबंधी जानकारी लेने आए थे, लेकिन पुलिसकर्मी ने बदसलूकी कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। पुलिस विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि अगर लापरवाही या अति-बल प्रयोग साबित हुआ तो संबंधित कर्मी के खिलाफ departmental action होगा।
Advertisements

Advertisements



