पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस


बिहार: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के बेलसंड में 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे।पंकज त्रिपाठी की मां दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गईं, इसकी जानकारी अभिनेत्री की टीम द्वारा दी गई, जिसके मुताबिक पंकज त्रिपाठी की मां ने 89 साल की उम्र में 31 अक्टूबर को अपना दम तोड़ दिया। पंकज त्रिपाठी की टीम द्वारा मां के निधन को लेकर दी गई जानकारी में लिखा था, “हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की प्यारी मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित उनके गृहनगर में शांतिपूर्वक निधन हो गया।”पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं, वहीं पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम समय में उनके पास ही मौजूद थे, वे कुछ दिनों से अपनी मां के पास ही चले गए थे। बता दें कि पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार द्वारा मां का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पंकज त्रिपाठी की मां के निधन की खबर सुन उनके फैंस चिंता जाहिर कर रहें हैं।साल 2023 में एक्टर के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी ने आखिरी सांस ली थी. उस दौरान एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी थे, लेकिन खबर मिलते ही वो बिहार आ गए. पंकज त्रिपाठी कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी मां उनके जीवन की प्रेरणा थीं. वे हमेशा कहते थे कि उन्होंने जो भी संस्कार सीखे हैं, वो अपनी मां से ही पाए हैं.




