75 रुपये का एक टमाटर,महंगाई के आगे पाकिस्तान का सरेंडर

0
Advertisements
Advertisements

इस्‍लामाबाद: अफगानिस्‍तान के साथ जंग अब पाकिस्‍तान को बहुत मंहगी पड़ने लगी है. देश के अहम बॉर्डर बंद हैं और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. मुल्‍क में टमाटर की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई भयानक रूप में है. यहां पर अवाम परेशान है और सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा है. आपको जानकर हैरानी होगी देश में एक टमाटर की कीमत 75 रुपये है और यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि देश के एक सांसद ने यह बात कही है.पाकिस्तान में खाना पकाने में टमाटर का बड़े पैमाने पर प्रयोग होता है. अब यही सब्‍जी सबसे बड़ा सिरदर्द बन गई है. पाकिस्तानी के एक सांसद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि ‘मैं 75 रुपए का एक टमाटर लेकर आया हूं क्योंकि यहां टमाटर 600 रुपए प्रति किलो बिक रहा है. बताया जा रहा है कि सिर्फ एक महीने में टमाटर की कीमतों में 400 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. अवाम के बढ़ते गुस्से को देखकर शहबाज शरीफ सरकार हरकत में आई और उसने ईरान से टमाटर मंगवाने का फैसला किया.पाकिस्‍तान में महंगाई इतनी ज्‍यादा बढ़ने की बड़ी वजह पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान बॉर्डर का बंद होना है. 11 अक्‍टूबर से दोनों देशों के बीच झड़पों और हवाई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच व्‍यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है. हाल में हुई इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता भी असफल रही है, जिससे 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा अभी भी सील है और व्‍यापार बाधित है.अनुमान है कि इस सीमा के बंद होने से रोनाना करीक 10 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है. पहले भारत से आयात बंद होने के कारण पाकिस्‍तान टमाटर के लिए अफगानिस्‍तान पर निर्भर था, लेकिन अब यह भी सप्‍लाई टूट चुकी है. इन वजहों से टमाटर के दाम में भारी उछाल आया है.पूरे पाकिस्तान में सब्जियों के दाम रिकॉर्ड लेवल पर हैं. लहसुन 400 रुपये किलो, अदरक 750 रुपये किलो, मटर 500 रुपये किलो और प्याज 120 रुपये किलो है. यहां तक कि हरा धनिया भी अब 50 रुपये प्रति छोटा गुच्छा बिक रहा है.शिमला मिर्च की कीमत घटकर 300 रुपये प्रति किलो हो गई है और भिंडी भी इसी रेट पर बिक रही है. खीरा 150 रुपये प्रतिकिलो और लोकल लाल गाजर 200 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं. लोकल नींबू 300 रुपये प्रति किलो पर हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed