फेमस एक्टर सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन


मुंबई: साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अपने रोल के लिए प्रसिद्ध लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया. 74 वर्षीय एक्टर किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी फिल्मोग्राफी में ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं।उनके मैनेजर रमेश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा. रमेश ने कहा, ‘आज दोपहर लगभग 2 से 2.30 बजे उनका निधन हो गया. परिवार अभी भी अंतिम संस्कार की योजना बना रहा है.’ फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने सतीश शाह के निधन पर शोक जताया.

फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने सतीश शाह के निधन पर शोक जताया.अशोक पंडित ने शोक संदेश जारी करते हुए लिखा, “आपको यह बताते हुए दुख और हताशा हो रही है कि हमारे प्रिय मित्र और बेहतरीन एक्टर सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया. उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. हमारे इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति. ॐ शांति.”
सतीश शाह के बचपन की बात करें तो 25 जून 1951 को मुंबई के गुजराती परिवार में सतीश का जन्म हुआ. बचपन में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में नहीं बल्कि क्रिकेट और बेसबॉल में थी। दोनों ही खेल में वे माहिर थे और स्पोर्ट्स की वजह से स्कूल में फेमस भी थे.



