युजवेंद्र चहल की बहन ने धनश्री वर्मा पर साधा निशाना

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की बहन केना द्विवेदी ने भाई दूज के मौके पर अपने भाई के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने भाई की महिलाओं के प्रति इज्जत और मुश्किल वक्त में उनके शांत स्वभाव की तारीफ की .हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उनका ये संदेश चहल की एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा पर एक इनडायरेक्ट निशाना था.
युजवेंद्र को टैग करके केना ने लिखा कि कई बार एक रिश्ता खून से ही नहीं लिखा होता लेकिन इसमें एक प्रॉमिस की मुहर होती है, ये वादा होता है सुरक्षा का। केना लिखती हैं , ‘आप ऐसे शख्स हैं जो सच में महिलाओं का रिस्पेक्ट करता है, जो हर महिला को ‘मैम’ कहकर बात करता है, जो अपने इर्दगिर्द हर इंसान के सम्मान को बरकरार रखता है और जब दुनिया बुरी हो जाए तो चुप रहना पसंद करता है.जब मैं गुस्सा भी हो जाती और पूछती, ‘आप कुछ बोलते क्यों नहीं?’ तो आप मुझे हमेशा याद दिलाते कि समय के साथ सब ठीक हो जाता है और चुप्पी में बहुत दम होता है.चहल की बहन ने आगे लिखा है, “जो लोग आपके दिल, आपके कैरेक्टर और आपकी आत्मा को जानते हैं, वे उस प्रोटेक्टिव एनर्जी, उस गर्मजोशी और ताकत को महसूस करते हैं जो आपके आस-पास के सभी लोगों को सेफ फील कराती है. आपने मुझे जो भी सिखाया, हर हंसी और हर सबक दिया, उसके लिए शुक्रिया। मुझे पता है कि मैं रास्ते में गलतियां करूंगी, लेकिन मुझे यह भी पता है कि आप मुझे वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा की तरह मौजूद रहेंगे.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed