आदित्यपुर नगर निगम जुटा छठ घाटों को दुरुस्त करने में, शनिवार से शुरू होगी चार दिवसीय छठ महापर्व

0
Advertisements
Advertisements


Saraikela:
आदित्यपुर नगर निगम द्वारा सभी छठ घाटों को सजाने- संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी इसमें सहभागिता निभाई जा रही है. नगर निगम के द्वारा लगभग सभी छठ घाटों पर साफ सफाई एवं समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसी क्रम में आज रोड नंबर 32 नदी छठ घाट एवं रोड नंबर 7 नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाट की भी साफ सफाई शुरू की गई है साथ ही नालों को भी ठीक किया जा रहा है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख रूप से लगभग 26 छठ घाट हैं, जिसमें आदित्यपुर खरकाई ब्रिज का उत्तरी एवं दक्षिणी भाग, नगीनापूरी छठ घाट, मांझी टोला छठ घाट, सालडीह छठ घाट, भाटिया – बेलडीह छठ घाट, दो मुहानी सापड़ा छठ घाट, सतबहिनी श्री डूंगरी छठ घाट, गम्हरिया ब्लॉक के पीछे छठ घाट, भोजपुर कॉलोनी छठ घाट, जमुना बांध छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट, राम मड़ैया छठ घाट, घोड़ा बाबा के पीछे तालाब छठ घाट, जमालपुर लोहार तालाब छठ घाट, रोड नंबर 32 छठ घाट, रोड नंबर 7 एवं 8 छठ घाट, रोड नंबर 14 कुलुप्टाँगा छठ घाट, बंता नगर छठ घाट, वास्तु विहार छठ घाट, वास्तु विहार ईटा भट्ठा छठ घाट, सीतारामपुर डैम छठ घाट, आसंगी छठ घाट ट्रांसपोर्ट कॉलोनी छठ घाट आदि शामिल है. जबकि बाबा कुटी छठ घाट को लगभग 5 वर्ष पहले खतरनाक घाट घोषित किया गया लेकिन दुर्भाग्य वश अब तक उसका समाधान नहीं किया जा सका, जो चिंता का विषय है. जिससे वहां के रहने वाले हैं हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. नगर निगम द्वारा लगभग 65 लख रुपए का छठ घाट बनाया गया था जो निर्माण काल से ही क्षतिग्रस्त हो गया एवं आम जनता का कोई काम नहीं आ सका. जन कल्याण मोर्चा ने झारखंड सरकार से मांग की है कि बाबा कुटी छठ घाट निर्माण में लापरवाही की जांच की जिम्मेदारी सी.आई.डी. विभाग झारखण्ड सरकार को दे दी जाए. इस संबंध में जल्द ही झारखंड सरकार के मुख्य सचिव एवं गृह सचिव को पत्र लिख कर अवगत कराया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed