32 नंबर छठ घाट को सजाने-संवारने में जुटा सामाजिक संगठन, कमेटी गठित की

0
Advertisements
Advertisements


Saraikela :

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जन कल्याण मोर्चा और झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) एवं भगवती संघ, आदित्यपुर द्वारा सयुंक्त रुप से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 अंतर्गत मार्ग संख्या 32 स्थित खरकई नदी छठ घाट को दुरुस्त करने की तैयारी मंगलवार से शुरु कर दी गई है. घाट की साफ-सफाई, व्यापक पथ प्रकाश, साउंड सिस्टम तोरणद्वार, नदी-घाट की सजावट, अस्थाई चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की जा रही है. मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश ने प्रशासन से नदी के अंदर गहरे पानी की जांच कराकर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था कराने, कुशल तैराक एवं व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भक्तिमय माहौल में एवं उल्लास के साथ महा छठ पर्व संपन्न हो सके. महाव्रत छठ पर्व को संपन्न कराने के लिए जिलाडो के प्रवक्ता अधिवक्ता डी एन ओझा एवं पर्यावरण विद् अभियंता अमरेश कुमार की देखरेख में आयोजन कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अशोक कुमार, कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, अधिवक्ता अंकित
कुमार, सुशील कुमार, सुब्रतो दत्ता, सुनील शाही, दीपक झा, राजेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता एल बी ठाकुर, अधिवक्ता आकाश कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अमित ठाकुर, पीयूष कुमार, दीपक भगत को शामिल किया गया है.

See also  बंगाल चुनाव में बड़ा दांव, भाजपा ने आदिवासी वोट साधने की सौंपी जिम्मेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed