गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच की भव्य काली पूजा का उद्घाटन, काल्पनिक गुफा थीम में सजा पंडाल आकर्षण का केंद्र

0
Advertisements
Advertisements



नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन  रविवार देर शाम को विधिवत संपन्न हुआ। उद्घाटन विधायक पूर्णिमा दास साहू, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, भाजपा नेता बबुआ सिंह, चिंटू सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बलबीर मंडल, अधिवक्ता पवन तिवारी, नकुल तिवारी समेत वृद्धाश्रम की मातृशक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक मंटू तिवारी, अप्पू तिवारी, पप्पू कुमार, ऋषभ सिंह, जे.पी. सिंह, पप्पू उपाध्याय, मुन्ना चौबे, श्रीनिवास तिवारी, ऋतिक चौबे, विशु सिंह, राजेश ओझा, अशोक राय, सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पूजा पंडाल को इस बार काल्पनिक गुफा की आकृति में तैयार किया गया है, जिसमें अलादीन का चिराग, कंकाल, भूत और भव्य विद्युत सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि नवयुवक चेतना मंच ने हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्यता और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मातृभक्ति का संचार करते हैं।

समिति सदस्य अप्पू तिवारी ने बताया कि 22 अक्टूबर की दोपहर से महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसमें 3 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पर्यावरण पहल में बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप 10 स्कूलों में शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed