आदित्यपुर के श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली साक्षरता रैली

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आदित्यपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य निरक्षर लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और समाज में साक्षरता का संदेश फैलाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से शुरुआत की और माझी टोला, दिंदली बस्ती, हरिओम नगर होते हुए वापस कॉलेज कैंपस में इसका समापन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर निरक्षर लोगों की पहचान की और उन्हें साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “पढ़ेंगे, पढ़ाएंगे, देश को साक्षर बनाएंगे”, “साक्षर बनो, देश का मान बढ़ाओ”, “हम सबका नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है”, “घर-घर में रोशनी लाओ, साक्षरता का दीप जलाओ” जैसे नारे लगाए।

इस जागरूकता अभियान की अगुवाई एनएसएस इकाई के सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक श्री विनय शांडिल्य ने की। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे।

See also  गोल्फ में चमका शहर का सितारा, तक्ष पांडे ने जीता खिताब, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed