महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर में कराने को लेकर चेतना मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, जुटे आदित्यपुर के गणमान्य


Saraikela :- आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर झारखंड चेतना मंच ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार 28 अगस्त को हस्ताक्षर अभियान चलाया. जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जुटे. बता दें पिछले कई महीने से आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और कई ट्रेनों के आदित्यपुर से प्रारंभ किए जाने की मांग मंच करते आ रहा है. लेकिन रेलवे की ना नुकुर और केवल आश्वासन से तंग आकर अब मंच ने शांतिपूर्ण आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है जिसके तहत आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है. जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग मंच कर रहा है जिसमें प्रमुख रूप से टाटा थावे एक्सप्रेस 18181/82, टाटा बक्सर एक्सप्रेस 18183/84, टाटा दुर्ग एक्सप्रेस,13287/88, टाटा गोड्डा एक्सप्रेस 18185/86, टाटा जयनगर एक्सप्रेस 18119/20, टाटा धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस 13301/02 के साथ सभी पैसेंजर, मेमो और एक्सप्रेस ट्रेनों का आदित्यपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग शामिल है. इस अभियान के तहत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बाहर झारखंड चेतना मंच के द्वारा 28 अगस्त दिन गुरुवार सुबह 8:00 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाकर आदित्यपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग जोर-शोर से की जाएगी. मंच रेलवे से यह मांग करेगा कि आदित्यपुर स्टेशन से ट्रेनों का ठहराव शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि यहां के लाखों निवासियों को इसका लाभ मिल सके. इस कार्यक्रम के आयोजन में झारखंड चेतना मंच के सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी, राहुल यादव और अन्य सामाजिक लोग शामिल हैं.




