जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंडक्शन प्रोग्राम, नए विद्यार्थियों को मिली नियम, अनुशासन और अवसरों की जानकारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आज आई क्यू ए सी एवं एडमिशन सेल के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक सत्र 2025-29 के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल में हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने नवनामांकित छात्रों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की विकास यात्रा, व्यवस्था, नियम और अनुशासन से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को जीवन में नियमित परिश्रम करने और एक जागरूक नागरिक के दायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

रसायन विभाग की सह प्राध्यापिका एवं आई क्यू ए सी को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता सिंहा और वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार ने कॉलेज के संकाय सदस्यों का परिचय कराया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं नामांकन प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रवानी ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, जबकि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंतरा कुमारी ने एंटी रैगिंग सेल, प्लेसमेंट सेल सहित अन्य छात्र हितकारी व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

इस मौके पर डॉ. मंगला श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति वत्स, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. दुर्गा तामसोय, डॉ. भूषण सिंह, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. किरण दुबे, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रवि समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक उपस्थित रहे।

सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच संचालन डॉ. रुचिका तिवारी एवं डॉ. संगीता शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रस्तुत किया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed