आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का निस्तारण का निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela :- सरायकेला के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार की शाम आदित्यपुर,आर आई टी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण तथा लंबित काण्ड/वारंट//इश्तेहार/कुर्की के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बता दें कि एसपी को इन तीनों थाना क्षेत्र में अवैध व्यापार एवं लंबित मामलों के निस्तारण में लगातार शिकायतें मिल रही थी. एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाए रखने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया है. इस दौरान तीनों थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारियों का तबादला… एक मई से लागू होंगे नए आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed