Snake Savers को मिले मान्यता और संसाधन! भाजपा नेता अंकित आनंद ने जनता दरबार में उठाई आवाज़

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : – विषैले साँपों से लोगों की जान बचाने वाली ‘Snake Savers’ टीम को आखिरकार प्रशासनिक मान्यता और संसाधन मिलने की उम्मीद जगी है। पिछले एक दशक से निःस्वार्थ भाव से काम कर रही इस टीम के लिए सोमवार को भाजपा नेता अंकित आनंद के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त कार्यालय में उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। डीसी की अनुपस्थिति में जनता दरबार में मौजूद उप विकास आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि मामले को वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से पत्राचार के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा और जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। ज्ञापन में 5 मुख्य मांगें रखी गईं— टीम को रेस्क्यू उपकरण और सुरक्षा किट मिले, Snake Rescue को ‘आपातकालीन सेवा’ घोषित किया जाए, सरकारी पहचान पत्र दिए जाएं, पुलिस व ट्रैफिक से अनावश्यक हस्तक्षेप रोका जाए, टीम को मानदेय और जन-जागरूकता अभियान मिले। टीम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ छोटू ने कहा, “बिना संसाधन और सहयोग के ज़हरीले सांपों को पकड़ना जोखिम भरा है। ऊपर से पुलिस पूछताछ और ट्रैफिक में बाधा हमारे मिशन को धीमा कर देती है।” मौके पर तरुण कालिंदी, शांतनु कुमार, रजनी लाहेल, विजय दत्ता समेत टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements
See also  मंईयां सम्मान योजना की बड़ी किस्त जारी, 3.87 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500

Thanks for your Feedback!

You may have missed