बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक सम्पन्न

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना परिसर में आज मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी सहित क्षेत्र के शांति समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग पर बिजली, पानी एवं सुरक्षा बलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग समिति सदस्यों द्वारा रखी गई। थाना प्रशासन ने सभी सुझावों पर सहमति जताते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

दोनों पक्षों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखना था, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस बार मोहर्रम शांति, सम्मान और समर्पण के साथ मनाया जाएगा।

Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed