लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर अनोखा जश्न: 78 फलों का टोकरा और 78 किलो का लड्डू

0
Advertisements
Advertisements

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर पार्टी ने अनोखे अंदाज़ में उन्हें बधाई दी। राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार खास तौर पर 78 तरह के फलों से भरा एक भव्य टोकरा लेकर शुभकामनाएं देने पहुंचे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा लाया गया 78 किलो का विशाल लड्डू भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। खास बात यह रही कि लालू यादव ने इस पारंपरिक लड्डू को शाही अंदाज में तलवार से काटा, जिसे देखकर वहां मौजूद समर्थक और नेता गदगद हो उठे।

पूरे कार्यक्रम में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय से लेकर सोशल मीडिया तक, लालू यादव के इस खास दिन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि लालू यादव न सिर्फ एक वरिष्ठ नेता हैं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं के दिलों में उनकी जगह आज भी बेहद खास है।

Advertisements
See also  जमशेदपुर में ग्रहण सूतक नियम और सावधानियाँ — क्या करें और क्या न करें

Thanks for your Feedback!

You may have missed