विश्व पर्यावरण दिवस पर पलाशबनी गांव में रैली सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया लगाये गए 50 पौधे भी लगाये

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पलाशबनी गांव में आज बिंदु-चंदन ट्रस्ट ट्राईबल सेल्फ एंपावरमेंट के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता रैली सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इस रैली में भारी संख्या में गांव के बच्चों एवं युवाओं के ने भाग लिया। इस रैली में सभी बच्चों के हाथ में पर्यावरण बचाओ तथा अपनी भाषाओं में लिखे हुए नारे थे। इस अवसर पर गांव के बच्चों द्वारा ही एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें साग – सब्जी, फल, औषधीय पौधे, खेती के बीज तथा पर्यावरण जागरूकता आधारित पुस्तकों को भी लगाया गया था। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य गावो में सूखते तालाबों, कम होते वनस्पति, वन्य जीव-जंतु का संरक्षण वो बच्चों और युवाओं में साग सब्जी खाने का चलन कम होना और बढ़ते फास्ट फूड, जंक फूड के दुष्प्रभाव को भी बताना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी में औषधीय पौधों, फल-फूल, सब्जी पर उसपर आधारित विशेष किताबों में बच्चों ने खासी रुचि दिखाई। पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने के प्रयासों को ज्यादा प्रभावी तौर पर कार्य करने के लिए बताया.

इस अवसर पर पलाशबनी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर एवं अनिल सिंह एवं मौजूद अतिथियों द्वारा 50 की संख्या में पौधों को भी लगया गया ये पौधों फलदार तथा छायादार है,

इस अवसर पर इंटर की परीक्षा में पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पलाशबनी गांव के सूरज मुर्मू को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया तथा प्रेम शर्मा एवं स्वाति कुमारी को गांव में प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।

See also  सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

इस आयोजन में शिवानी मारडीह, सिमोती बेसरा, मईया सोरेन, शकुंतला बेसरा, लुखी टुडू, सल्गे मारडीह,  अदि ट्रस्ट की सभी महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील हेंब्रम, सुखलाल टुडू, अर्जुन सोरेन, सिमोल टुडू, लखीराम टुडू, सीमा, देबोनिता, चंदा, मधुमिता आदि युवाओं का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed