लिट्टी चौक-टाउन हॉल मार्ग पर अवैध पार्किंग पर सख्ती – अनुमंडल पदाधिकारी ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : लिट्टी चौक से टाउन हॉल के रास्ते में चौड़ीकरण के बावजूद वाहनों के अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति बनी रहती है। आमजनों द्वारा प्राप्त शिकायत के आलोक में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा टीमकेन, टाटा ब्लूस्कोप एवं टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्टस लि. के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर सड़क के अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश दिया गया । उन्होने स्पष्ट कहा कि संबंधित ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करायें कि वाहनों का अनावश्यक परिचालन तथा भारी वाहनों का अवैध पार्किंग नहीं हो । अवैध पार्किंग से जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है, वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़ी करें जिससे आवागमन सुगम बना रहे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित कंपनियां अपने स्तर पर भी निगरानी तंत्र स्थापित करें ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। अवैध पार्किंग की स्थिति पर बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान, वाहन जब्ती एवं अन्य दंडात्मक कदम शामिल होंगे ।

About The Author

See also  80 किमी की जोहार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पैदल सफर ने खींचा सबका ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed