आदित्यपुर : आदित्यपुर से ट्रेनों का परिचालन शुरू, टाटा हटिया मेमू ट्रेन पहली ट्रेन बनी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन के बाद यहां से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है. बुधवार की सुबह टाटा हटिया मेमू ट्रेन यहां से खुली जो यहां से खुलने वाली पहली ट्रेन बन गई है. यह ट्रेन पहले टाटा नगर स्टेशन से हटिया स्टेशन के लिए चलती थी. रेलवे के द्वारा बहुत दिनों से प्रयास हो रहा था कि आदित्यपुर स्टेशन से कुछ प्रमुख्य ट्रेनों का परिचलन हो. उसी क्रम में आज टाटा हटिया ट्रेन आदित्यपुर स्टेशन से हटिया के लिए रवाना हुई. इस मौके पर वर्षों से आदित्यपुर से ट्रेनों के परिचालन की मांग कर रहे झारखण्ड चेतना मंच और आदित्यपुर कि आम जनता के द्वारा इस ट्रेन चालक और गार्ड को माला पहनाकर स्वागत कर ट्रेन को विदा किया गया. मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी से मांग किया गया कि यथाशीघ्र और भी ट्रेनों का परिचालन आदित्यपुर स्टेशन से खोली जाय. बता दें कि झारखण्ड चेतना मंच बहुत दिनों से कुछ प्रमुख्य ट्रेनों के ठहराव आदित्यपुर स्टेशन से करने की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed