महज 7 साल के बच्चे ने रचा इतिहास, 29 KM समुद्री दूरी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 घंटे से भी कम में कर दिखाया कमाल

0
Advertisements

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले 7 वर्षीय इशांक ने असाधारण उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। इशांक ने 29 किलोमीटर लंबी समुद्री दूरी (पाक जलडमरूमध्य) को मात्र 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार यह कठिन तैराकी अभियान श्रीलंका के तलाइमनार से शुरू होकर भारत के धनुष्कोडी तक पूरा हुआ। इस दौरान समुद्र की तेज लहरों और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद इशांक ने हिम्मत और शानदार धैर्य का परिचय दिया।

बताया जा रहा है कि इशांक ने इस उपलब्धि के लिए लंबे समय तक कड़ी ट्रेनिंग की थी और रोजाना घंटों अभ्यास करता था। उसकी इस ऐतिहासिक सफलता से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

About The Author

See also  केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने SSP, City SP एवं ग्रामीण SP को किया सम्मानित

Thanks for your Feedback!

You may have missed