घरेलू विवाद में 55 वर्षीय महिला की हत्या, बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी काशीदा में 55 वर्षीय महिला उमा गोस्वामी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके 34 वर्षीय बेटे गोवर्धन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि गोवर्धन शराब पीकर घर आता था और मां से रुपये मांगता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 19 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़ दिया और दूसरे कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। पुलिस ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से घर के दूसरे कमरे में सो रहा था और बाहर से खाना खाकर वापस घर की छत पर सो जाता था। इस दौरान शव कमरे में ही पड़ा रहा। 21 सितंबर की रात बेटी की सूचना पर परिजन घाटशिला पहुंचे और घर का दरवाजा खोलने पर कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। कमरे में पहुंचने पर उमा गोस्वामी का शव मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का कुंदा बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

About The Author

You may have missed