50 किलो पॉलीथीन जब्त, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नकेल कसने के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने की छापामारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-50 किलो पॉलीथीन जब्त, सिंगल यूज प्लास्टिक पर नकेल कसने के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने की छापामारी। नगर निगम के विजिलेंस दस्ता द्वारा आज जोन 4 में जाकर बाजार एवं दुकान में छापामारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया। देश भर में 1 जुलाई से 19 आइटम पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर निगम द्वारा लोगों के बीच अलग अलग सिविक एजेंसी के साथ जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है , सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बाद निगम अपने 5 जोन में सुनिश्चित करेगी की इन वस्तुओं का भंडारण , बिक्री या उपयोग ना किया जाए इसके लिए निगम ने 2 प्रवर्तन दल का गठित किया है जो की इस प्रतिबंध को सफल बनाने को लेकर लगातार छापामारी कर रही है। नगर निगम के दस्ते ने शेरे पंजाब चौक, एन आय टी एवं आदित्यपुर मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की छापामारी के दौरान 25 वेंडिंग यूनिटों का निरीक्षण किया गया एवं 7 वेंडरों से 7000 रुपया जुर्माना वसूला गया। इसी तरह छापामारी के दौरान 50किलो पॉलिथिन जब्त किया गया। यह देखा गया की दस्ते के आगे बढ़ने के दौरान कई साथी विक्रेताओं को दस्ते के दौरे के बारे में जानकारी दी । अपर नगर आयुक्त श्री गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा है की छापामारी अधिक दस्ते के साथ जारी रहेगी शहर के सारे वर्गो में संदेश प्रसारित करने के लिए जागरुकता अभियान साथ साथ चलाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed