10 लाख रंगदारी मांगने वाले 5 बदमाश हथियार के साथ धराए…

0
Advertisements
Advertisements

तिरूलडीह: तिरूलडीह पुलिस ने चौड़ा गांव के रहने वाले कुंदन गोप से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 5 बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया है. पुलिस को मामले में मोबाइल कॉल के कारण ही सफलता हाथ लगी. पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आया था उसको ट्रैक पर लगा दिया था. इसके बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची और उनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों में सुनील कुमार महतो, मुगुल पुरान, बादल घोष, बानेश्वर नामता और राजेश नामता शामिल है. सभी बदमाशों के बारे में बताया जा रहा है कि वे शातिर हैं और सभी का अलग-अलग आपराधिक इतिहास भी रहा है. कुंदन गोप के बारे में पुलिस का कहना है कि एक कलाकार हैं. बार-बार उनकी मोबाइल पर फोन कर आरोपियों की ओर से रंगदारी की मांग की जा रही थी. अंततः तंग आकर उन्होंने 18 जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed