Advertisements

जमशेदपुर : पूरे देश के साथ किस तरह जमशेदपुर में लोगों कोरोना वायरस को लेकर दहशत में है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. ऐसा ही दहशत का एक वाक्या जमशेदपुर के सीतारामडेरा क्षेत्र में देखने को मिला. सीतारामडेरा के मुख्य सड़क पर एक व्यापारी का नोटों का बंडल गिर गया था. बंडल में सभी नोट सौ-सौ रुपये के थे. कुल दस हजार रुपये के नोट थे. सारे नोटों को लोगों ने सड़क से गुजरते वक्त देखा. आसपास के लोगों ने भी देख लिया, लेकिन कोई नहीं उठाया. आपको बता दें कि हाल में एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा नोट में थूक लगाकर फेंक देने की बातें कहीं गयी थी, जिससे वायरस फैलाने की साजिश रचने की बात कहीं गयी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीतारामडेरा थाना प्रभारी.
किसी ने नोट को हाथ तक नहीं लगाया. इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची. पुलिस ने नोट को बरामद किया. इस बीच नोटों का बंडल जिसका गिरा था, वह खुद आ गया. वह मेडिकल दुकान का संचालक मोहन अग्रवाल का था, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापतिनगर का रहने वाला है. वह सीतारामडेरा की ओर जा रहा था कि रास्ते में नोटों का बंडल ही गिर गया. वह जब देखा तो पाया कि नोट का बंडल नहीं है.

बदहवाश होकर वह वापस लौटा तो पुलिस के साथ उनकी मुलाकात हो गयी, जिसके बाद उक्त नोट के बंडल को उसको लौटा दिया गया. वह नोट बैंक से निकाले गये थे, जिसका वेरिफिकेशन करने के बाद रुपये को लौटा दिया गया. लेकिन इस घटना ने यह साबित जरूर कर दिया कि जमशेदपुर के लोगों में किस कदर दहशत का आलम है

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed