डॉ. रेड्डीज में 27 प्रशिक्षुओं का चयन, कैंपस में खुशी की लहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :गोलमुरी स्थित आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (एनटीटीएफ) के 27 प्रशिक्षुओं का चयन डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज में हुआ है. कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हुए इस चयन से संस्थान में उत्साह का माहौल है. चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से सालाना 3.50 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है, जो एक वर्ष की सेवा के बाद बढ़कर 4 लाख रुपये तक हो सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की गई, जिसमें लिखित परीक्षा, तकनीकी मूल्यांकन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल था. चयनित 27 छात्रों में 22 मेकाट्रॉनिक्स एंड स्मार्ट फैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग और 5 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एम्बेडेड सिस्टम विभाग के हैं. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन समेत शिक्षकों और अधिकारियों ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

About The Author

See also  रंगदारी के लिए बाजार में फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार; दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed