एक के बाद एक टकराईं 25 कारें, 4 की मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर दिल दहलाने वाला मंजर

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश इलाके आज सुबह घने कोहरे में ढंके हुए थे. इस घने कोहरे ने हर तरह के यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया. सीजन के इस पहले कोहरे की वजह से सोमवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक-एक करके 25 गड़ियां टकरा गईं. इन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक इन हादसों के पीछे अमरूद का बड़ा हाथ. एक ट्रक के पलट जाने से उस पर लदा अमरूद सड़क पर फैल गया. घने कोहरे का सबसे भयावह असर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर देखने को मिला, जहां सोमवार तड़के एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं.यह हादसा सोमवार तड़के करीब पांच बजे हुआ, जब एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो चुकी थी. सड़क पर आगे क्या है, यह ड्राइवरों को नजर नहीं आ रहा था. इसी दौरान एक के बाद एक करीब 25 वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई.हादसे की शुरुआत दो ओवरलोड डंपरों की आपसी टक्कर से हुई. दोनों भारी वाहनों की भिड़ंत के बाद पीछे से आ रहा एक ट्रक, जो अमरूद से भरा हुआ था, भी नियंत्रण खो बैठा और इन वाहनों से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और सड़क पर बड़ी मात्रा में अमरूद बिखर गए.ट्रक के पलटते ही सड़क पर फैले अमरूदों की वजह से एक्सप्रेसवे पर फिसलन पैदा हो गई. पहले से ही घने कोहरे से जूझ रहे वाहन चालकों को अचानक सामने आए अवरोध का अंदाजा नहीं लग सका. फिसलन और कम दृश्यता के चलते पीछे से आ रहे वाहन समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए और एक के बाद एक कई गाड़ियां दुर्घटना का शिकार होती चली गईं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed