दलित सेना के संस्थापक सदस्य राम विनय की 20वीं पुण्यतिथि मनी, गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि, दबे कुचलों के मसीहा थे रामविनय: शारदा देवी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- दलित सेना के संस्थापक सदस्य और समाजवादी नेता राम विनय पासवान की 20वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। थाना रोड स्थित उनके प्रतिमा पर गणमान्यों ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गणमान्यों ने श्रद्धांजलि संदेश में उन्हें दलित पिछड़ों का सर्वमान्य नेता बताया। सभा की अध्यक्षता स्वर्गीय राम विनय पासवान के पौत्र और लोकजन शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पासवान ने की। मुख्य अतिथि शारदा देवी ने कहा कि वे चाचा समान थे। दबे कुचलों के मसीहा थे। उनके ही प्रेरणा से आज मैं राजनीति क्षेत्र में हूँ। वे जनता को जगाने का काम करते थे। मनोज पासवान ने कहा कि उनके दादा स्वर्गीय राम विलास पासवान को अपने घर पर रखकर समूचे सिंहभूम का दौरा कराया था। तभी से वे उनसे प्रेरित होकर राजनीति क्षेत्र में कदम रखा। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, सरयू पासवान, वृद्ध समाज के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, रामचंद्र पासवान, सावन गुप्ता, सुनीता देवी, संतोष पासवान, मनीष कुमार, राम इकबाल पासवान, भवानी देवी, नीतू देवी, कुंदन थापा, रूपलाल महतो, शिवनारायण पंडित, प्रेम शंकर प्रसाद, मनोज शर्मा, पप्पू आदि मौजुद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed