एनएसयू के 208 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का धूत ट्रांसमिशन में हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Advertisements

JAMSHEDPUR: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के डिप्लोमा एवं बीटेक इंजीनियरिंग विभाग के शैक्षणिक सत्र 2023-27 के कुल 208 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 2.5 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का शुरुआती पैकेज प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को भोजन, परिवहन तथा निःशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया कुल दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में विद्यार्थियों को आवंटित प्रोजेक्ट का विश्लेषण कर उनकी तकनीकी समझ, नवाचार क्षमता और विषयगत ज्ञान का आकलन किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यावसायिक योग्यता का मूल्यांकन किया गया। इन दोनों चरणों में सफल प्रदर्शन के आधार पर 208 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में चयन होना विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रभात कुमार पाणि ने कहा वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, प्रायोगिक समझ और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करना भी जरूरी है। विश्वविद्यालय इसी उद्देश्य से शिक्षा को उद्योग जगत से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। 208 विद्यार्थियों का चयन इस दिशा में विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण सफलता है।

See also  पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सम्मान, आदिवासी स्वशासन की विरासत सहेजने का संदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट से जुड़े प्रयासों का सामूहिक परिणाम बताया। इस सफलता से न केवल चयनित विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की पहचान भी और मजबूत होगी।

About The Author

You may have missed