गोविंदपुर से 17 वर्षीय लड़के का अपहरण, मामला दर्ज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- गोविंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के का अपहरण करने का एक मामला उसके पिता जयशंकर शुक्ला के बयान पर दर्ज किया गया है. अपहरण की घटना में किसी पर भी आशंका व्यक्त नहीं की गयी है. इस कारण से पुलिस को जांच में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. घटना के बारे में बताया गया है कि 19 अप्रैल की शाम 7 बजे से वह गायब है. इसके बाद परिवार के लोगों ने दूसरे दिन की थाने में जाकर शिकायत की. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि शाम 7 बजे तक वह घर पर ही था. इसके बाद से वह अचानक से लापता हो गया. सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चल सका, तब परिवार के लोगों ने थाने में जाकर शिकायत की और अपहरण करने का मामला दर्ज कराया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मुंडारी फिल्म को मिली बड़ी पहचान, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बनाई जगह

You may have missed