रिटायरमेंट से एक दिन पहले थमाया नोटिस, 40 साल सेवा देने वाले शिक्षक के साथ हुआ बड़ा झटका
Advertisements

हजारीबाग : करीब 40 वर्षों तक सेवा देने वाले एक शिक्षक को सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले अनुपस्थिति के आरोप में नोटिस जारी कर दिया गया। लंबे समय तक शिक्षण कार्य करने के बाद अंतिम समय में मिली इस कार्रवाई से शिक्षक और उनके परिजनों में नाराजगी है।शिक्षक ने नोटिस पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है और अब इस पूरे प्रकरण को लेकर आगे की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Advertisements

Advertisements



