150 प्रतिभाओं का सम्मान, युवाओं को मेहनत से सफलता पाने का मिला संदेश

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी में केबुल मुखी समाज की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सचिव गुरुचरण मुखी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल, फैशन और सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 बच्चों और युवाओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मुख्य अतिथि, शिक्षाविद् पारसनाथ मिश्रा और बंटी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मानित अतिथियों में शशिभूषण मुखी, सुग्रीव मुखी, जुगल किशोर मुखी सहित मुखी समाज के कई प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने युवाओं से जीवन में कभी हार न मानने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि संचालन संजना मुखी ने किया।

About The Author

See also  अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करीब 60 दुकानें हटायी गयीं

You may have missed