प्रतिबंधित रंग से बने 1200 किलो लड्डू जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कराया नष्ट

Advertisements

धनबाद : दीपावली से पहले चिरकुंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन अवैध मिठाई निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर करीब 1200 किलो बूंदी के लड्डू जब्त किए। जांच के दौरान लड्डुओं में प्रतिबंधित केमिकल रंग मेटानिल येलो का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में बाबूलाल शर्मा, हरिवंश पांडेय और हृदया मंडल की दुकानों पर कार्रवाई की गई। तीनों संचालक सड़क किनारे अस्थायी टेंट लगाकर मिठाइयां तैयार कर रहे थे। जांच में किसी के पास खाद्य कारोबार का लाइसेंस नहीं मिला। विभाग ने जब्त लड्डुओं को आबादी से दूर ले जाकर नष्ट करा दिया, जबकि काजू बर्फी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अधिकारियों के अनुसार, इन इकाइयों में तैयार लड्डुओं की आपूर्ति चिरकुंडा, निरसा समेत धनबाद के विभिन्न बाजारों और मिठाई दुकानों में किए जाने की सूचना मिली थी। हालांकि, किन दुकानों तक मिठाइयां पहुंचाई गई थीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नैना नायक, चंदन साव, चंद्रदेव गंझू, राहुल कुमार, राहुल कुमार पासवान, शुभम कुमार और अमित सिंह शामिल थे। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने बताया कि करीब 1200 किलो लड्डू जब्त कर नष्ट कराए गए हैं। संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

About The Author

You may have missed