अंतिम दिन 114 लोगों ने किया नामांकन


दावथ /रोहतास (संवाददाता ):-दावथ प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 114 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन किया । अंतिम दिन भी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पंचायत चुनाव में नामांकन किया हैं। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 70 महिला व 44 पुरूष उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मुख्यालय पर नामांकन हेतु काफी भीड़ देखने को मिला। जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बीडीओ सह निर्वाचन सह शिवेश कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन को कुल 114 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। विभिन्न पदों के लिए कुल छ नामांकन काउंटर बनाए गए हैं। मुखिया पद हेतु छ महिला, दस पुरुष, पंचायत समिति सदस्य हेतु पांच महिला, एक पुरुष, सरपंच पद हेतु तीन महिला, दो पुरुष, वार्ड सदस्य सदस्य हेतु 29 महिला, 20 पुरुष, पंच सदस्य हेतु 27 महिला, 11 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।दावथ पंचायत से मुखिया पद के लिए,चन्दन कुमार यादव,उर्फ संतोष, सेमरी पंचायत से मुखिया पद हेतु गीता देवी,गीधा पंचायत से महेंद्र राम व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दावथ भाग 2 से शेख साजिद,गीधा पंचायत से बीडीसी के लिए सरोज कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कार्य मे लगे पदाधिकारी व कर्मचारियों का योगदान काफी सराहनीय रहा।नामांकन कार्य प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

