10-12 बदमाशों ने पुट्टी मिस्त्री पर किया हमला,कपाली गौसनगर क्षेत्र का है मामला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शनिवार की दोपहर सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली गौसनगर के रहने वाले पुट्टी मिस्त्री खुर्शीद अंसारी पर 10-12 बदमाशों ने हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है किसी पुराने विवाद का है मामला.  घटना के समय खुर्शीद गौसनगर में ही एक घर में पुट्टी करने का काम कर रहा था. इस बीच ही बोमा अपने 10-12 साथियों के साथ बेस बैट व अन्य सामान लेकर पहुंचा और उसे बाहर निकाल कर ले गया. इसके बाद सभी बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी. जिसके बाद खुर्शीद बुरी तरह घायल हो गए उसके सिर पर व अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आयी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बाद खुर्शीद मामले को लेकर कपाली ओपी में गया हुआ था. वहां पर उसने पुलिस को पूरी कहानी बतायी. इसके बाद पुलिस ने उसका आवेदन लेकर उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल भेज दिया.

Advertisements
See also  क्रिकेट लीग के लिए 120 खिलाड़ियों की नीलामी, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed