एमजीएम पलासबनी में सड़क पार करने के दौरान हादसा, महिला की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर स्थित पलासबनी में शनिवार की दोपहर भारी वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा दुलारी  मुर्मू नामक (67) की मौत हो गयी है. वहां के लोगों द्वारा जबतक महिला को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल लेकर जाया गया उससे  पहले ही महिला ने  दम तोड़ दिया.  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है . बताया जाता है की घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर एमजीएम थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने आस-पास  के लोगों से घटना की जानकारी ली. उसके बाद शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सड़क पार करने के दौरान हुआ  हादसा

घटना के बारे में महिला के परिवार के लोगों ने बताया कि सोनारी एनएच 33 सड़क को पार कर रही थी. इस बीच ही तेज रफ्तार में एक भारी वाहन आया और उसे रौंद दिया. घटना के समय उसकी सांस चल रही थी, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही उसने दम तोड़ दी.

About The Author

See also  गोलमुरी क्लब यूनियन में फिर राकेश्वर पांडेय की वापसी, ददन सिंह बने महासचिव

Thanks for your Feedback!

You may have missed