संतोषी माता महोत्सव में पहुंचीं कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना कर दिया खास संदेश


गिरिडीह : मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने पहुंचकर माता के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा के साथ मंदिर में माथा टेका और आयोजन की सराहना की।

मंदिर परिसर पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने माता के दर्शन किए। विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं
यह महोत्सव 27 अप्रैल से शुरू हुआ है, जिसकी शुरुआत 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से हुई थी। कार्यक्रम का समापन 1 मई को प्राण प्रतिष्ठा, हवन और भंडारे के साथ किया जाएगा।


