जाकिर खान जेनेटिक बीमारी की वजह से ले रहे हैं कॉमेडी से ब्रेक,


Mumbai: जाकिर खान ने बीते दिनों कॉमेडी से ब्रेक लेने की बात कही तो हर कोई हैरान था। उन्होंने हिंट की थी कि अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहते हैं। अब उन्होंने खुलकर बताया है कि क्या वजह है जो उन्होंने काम से दूरी बनाने का फैसला लिया। जाकिर ने बताया कि उनके परिवार में एक जेनेटिक बीमारी है। उनके बिजी शेड्यूल की वजह से सेहत खराब होती जा रही है।उन्होंने बताया कि क्या वजह थी जो उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया। जाकिर बोले, ‘मुझे अपनी हेल्थ की केयर करनी है। मेरे परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं जो कि एक खास उम्र के बाद आती हैं। इन सबसे ज्यादा मैंने खुद अपनी बॉडी डैमेज कर ली हैं, सिर्फ दो घंटे सोना फिर हजारों लोगों से मिलना। क्योंकि जिस पल आप किसी शहर में लैंड करते हैं आप तुरंत लोगों से मिलने लगते हैं।’उन्होंने अपने उस वायरल वीडियो के बारे में भी बात की, जिसमें लोगों को लग रहा था कि वह अब 2030 तक स्टैंड-अप नहीं करेंगे। वह बोले, ‘मैंने ये बात हैदराबाद के लिए कही थी। क्योंकि जब मैं ब्रेक के बाद काम शुरू करूंगा तो वहां पर शो करने में वक्त लगेगा। हालांकि ब्रेक इतना लंबा भी नहीं होगा। मैं बस कोशिश करूंगा कि हेल्दी रहूं। और इस पर मैं काम कर रहा हूं। मुझे अपने काम से बहुत प्यार है। 80 साल तक स्टैंड-अप करना चाहता हूं। और उसके लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। ‘




