सड़क के गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरा युवक, पीछे से आई कार ने रौंदा; 18 वर्षीय आयुष की मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के छोटा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई। भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती निवासी आयुष शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक से दूध पहुंचाने जा रहा था। छोटा पुल के पास गड्ढे के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गंभीर रूप से घायल आयुष को आसपास के लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर किया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक आयुष परिवार का बड़ा बेटा था और दूध सप्लाई का काम करता था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने छोटा पुल की खराब सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस इलाके में गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही। मानगो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए कार तथा चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed