कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान किशोर अग्रवाल (28) के रूप में हुई है, जिसकी बिरसानगर बाजार में पूजा सामग्री की दुकान थी. बताया जा रहा है कि कर्ज का बोझ बढ़ने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार रात में सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. देर रात जब परिवार के लोगों ने देखा तो किशोर अग्रवाल पंखे से लटका हुआ मिला. तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. पिता गणेश अग्रवाल ने बताया कि कर्ज नहीं चुका पाने के कारण बेटा काफी परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

Advertisements
See also  भव्य आयोजन में मनाया गया 52वां राजिम महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

Thanks for your Feedback!

You may have missed