युवा साथियों ने श्रमदान करके पूरे घाट की साफ सफाई करके उसे सुंदर और स्वच्छ बनाया गया

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भाजयुमो बारीडीह मंडल के कर्मठ अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल  के विशेष उपस्थिति में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर बारीडीह भोजपुर कॉलोनी घाट मे उपस्थित होकर बारीडीह मंडल के युवा साथियों ने श्रमदान करके पूरे घाट की साफ सफाई करके उसे सुंदर और स्वच्छ बनाया गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा छठ पूजा का अवसर आपके जीवन में नई आशाओं और अवसरों को रोशन करे और आपके सभी सपनों को पूरा करे और आपको एक मुस्कान के साथ छोड़ दे.  – सभी नकारात्मकताओं को दूर करें और केवल अच्छाई को अपनाएं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आज बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता  के नेतृत्व में छठ पर्व के ध्यान रखते हुए घाटों की सफाई अभियान चलाया गया और इस तरह सेवा हर मंडलों में चलाया जा रहा है . उन्होने साथ में एक अपील करते हुए प्रकृति के महान पर्व पर प्लास्टिक का उपयोग ना करे, देखा जाता है कि अर्ध्य देने के लिए लोग प्लास्टिक के बने ग्लास में दूध व पानी डाल कर अर्ध्य देते हैं, फिर उस ग्लास को वही छोड़ देते है जिससे  जल प्रदूषित होने की संभावना होती है घर से बर्तन ला कर अर्ध्य दे जिससे प्रदूषित भी नही होगा.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव , भूपेंद्र सिंह , अखिलेश चौधरी , अमित कुमार सिंह , नीरज मिश्रा, मनोज तिवारी , गिरधारी सिंह ,पुष्पेंद्र सिंह ,अश्वनी सिंह ,अंकित शुक्ला सतीश कुमार ,हरदीप सिंह ,कर्फ्यू पोद्दार ,सावन सिंह ,रोहित कुमार रितेश ,करण ,बंटी सिंह, मनोज कुमार ,सुरेश पोद्दार ,अमित उपाध्याय अरुण कुमार देवानंद झा जीतू शानीगिरी कामेश्वर सिंह सहित युवा मोर्चा बारीडीह मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements

You may have missed