बिना भूख भी चार रोटी खा जाएंगे जब प्याज की अनोखी आसान सब्जी ऐसे बनाएंगे | प्याज की सब्जी रेसिपी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- दोस्तों आज हम आपके के लिए लेकर आए हैं चटपटी मसालेंदार और खाने में बहुत ही टेस्टी प्याज की सब्जी की रेसपी जिसे बनाना बहुत आसान हैं तो चलिए जानते हैं प्याज की सब्जी बनाने की विधि के बारे में.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

(सामग्री)

7 मीडियम की प्याज

1.5 टेबल स्पून सरसों का तेल

½ टीस्पून राई

½ टीस्पून जीरा

1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा

1 तेज पता

6 लहसुन की कलियाँ

½ टीस्पून हल्दी पाउडर

1 टेबल स्पून धनिया पाउडर

1 टीस्पून कम तीखी लाल मिर्च पाउडर

स्वाद के अनुसार नमक

1 बड़े साइज़ का टमाटर बारीक कटा हुआ

½ कप पानी

3-4 साबुत हरी मिर्च

1 टेबलस्पून कसूरी मेथी क्रश करी हुई

½ टीस्पून गर्म मसाला पाउडर

(विधि)

इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले 7 मीडियम की प्याज लीजियें.

अब प्याज को छीलकर अच्छे से धो लीजिए और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजियें.

अब गैस पर एक कढ़ाई रखीए और इसमें डालियें 1.5 टेबल स्पून सरसों का तेल और तेल को अच्छे से धुआं निकलने तक गर्म कर लीजियें.

तेल अच्छे से गर्म होने के बाद अब गैस की आंच धीमी कर दीजिए और फिर इसमें डालियें ½ टीस्पून राई, ½ टीस्पून जीरा, 1 इंच दाल चीनी का टुकड़ा, 1 तेज पता और जीरे को हल्का चटकने दीजियें.

जीरा चटकने के बाद अब इसमें डालियें 6 लहसुन की कलियाँ और लहसुन को हल्का भून लीजियें.

लहसुन को हल्का भूनने के बाद अब गैस की आंच तेज कर दीजिए और फिर इसमें डालियें टुकड़ों में कटा हुआ प्याज और लगातार चलाते हुए प्याज को 2 मिनट तक भून लीजियें.

प्याज को तेज आंच पर 2 मिनट भूनने के बाद अब गैस की आंच धीमी कर दीजिए और फिर इसमें डालियें ½ टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून कम तीखी लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक और इन सभी मसालों को प्याज के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजियें.

मसालों को प्याज के साथ मिक्स करने के बाद अब चलाते हुए इनको थोड़ी देर भून लीजियें.

प्याज और मसालों को भूनने के बाद फिर इसमें डालियें 1 बड़े साइज़ का टमाटर बारीक कटा हुआ और टमाटर को प्याज के साथ 1 मिनट तक भून लीजियें.

टमाटर को 1 मिनट भूनने के बाद फिर सब्जी में ग्रेवी करने के लिए इसमें डालियें ½ कप पानी और चलाते हुए मिला दीजियें.

अब ग्रेवी में डालियें 3-4 साबुत हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून कसूरी मेथी क्रश करी हुई और इनको चलाते हुए ग्रेवी में मिला दीजियें

अब ग्रेवी को ढक कर 2 मिनट तक पका लीजिए ताकि टमाटर अच्छे से पक जायें.

ग्रेवी को 2 मिनट पकाने के बाद फिर इसमें डालियें ½ टीस्पून गर्म मसाला पाउडर और चलाते हुए अच्छे से मिला दीजिए और फिर गैस बंद कर दीजियें.

चटपटी मसालेंदार और खाने में बहुत ही टेस्टी प्याज की सब्जी तैयार हैं सर्व करने के लिए.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed