यादव समन्वय समिति का भव्य कार्यक्रम 8 फरवरी को, जुटेंगे दिग्गज नेता और 10,000 से अधिक यदुवंशी


Jamshedpur: आज यादव समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारत सरकार की माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी एवं झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, अभिभावक तुल्य श्री रविंद्र नाथ महतो जी से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर समिति द्वारा आगामी *8 फरवरी 2026* को *जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर* में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई, जहाँ यादव समाज के दिग्गजों का ऐतिहासिक जमावड़ा होगा।
इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव जी, राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह यादव जी, झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव जी, श्री साधु यादव जी ,राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजन सिंह जी, बाका के माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव जी, पूर्व विधायक श्री ललित यादव जी, राजद झारखंड के प्रवक्ता श्री कैलास यादव जी, राजद की उपाध्यक्ष सह संसदीय समिति के सदस्य श्री गिरधारी गोप जी सहित राज्य के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। स्थानीय स्तर पर सभी दलों के वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समिति के अध्यक्ष श्री राजकिशोर यादव जी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में *10,000 से अधिक यदुवंशी भाइयों* के शामिल होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मिलन समारोह के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अपने दिवंगत वरीय अभिभावकों की स्मृति में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। साथ ही संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकारों के आगमन की भी प्रबल संभावना है।
कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी स्तरों पर जोरदार तैयारियाँ चल रही हैं। कई चरणों में बैठकों का आयोजन हो चुका है और पूरी टीम कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में समिति के महासचिव श्री श्रीराम यादव जी, वरीय सदस्य श्री जनार्दन जी, मीडिया प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार सिंह यादव जी, श्री विमलेंदु राय जी, कोषाध्यक्ष श्री राजेश जी, संगठन मंत्री श्री बैजू यादव जी तथा समिति के सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



