गीता थिएटर एवं सिविल डिफेंस जमशेदपुर के सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण शपथ लेकर मनाया गया…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर झारखण्ड ।आज दिनांक 5 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गीता थिएटर एवं शिविल डिफेंस के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिसमें गीता थिएटर के सौजन्य आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के बच्चों ने भी हिस्सा लिया।

वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम में

पहले सभी ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया जिसके बाद सभी को संबोधित करते हुए सिविल डिफेंस वॉलिंटियर एवं गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उपस्थित लोगों से चर्चा कर आने वाले समय में मानव की होने वाली स्थिति से अवगत करवाया पेड़ पौधा नहीं लगाने से हमें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा वं पेड़ पौधे की कटाई पर रोकथाम क्यों जरूरी है इस पर मंथन किया गया।

जिसके बाद गीता थिएटर, सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स एवं समर कैंप के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण किया गया।

वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सिविल डिफेंस के पदाधिकारी सुरेश प्रसाद उपस्थित रहे तथा गीता थिएटर की ओर से गीता कुमारी ,प्रेम दीक्षित, हरजीत कौर, भूमि सिंह अभिनंदन, आलोक, दिव्यंका तिवारी,सूरज धीवर सहित समर कैंप में सम्मिलित बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisements
See also  सैरात बाजारों के किराया वृद्धि पर व्यापारियों की आपात बैठक, निर्णय पर जताई आपत्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed