टाटा स्टील के CRM विभाग में मनाया गया महिला दिवस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाटा स्टील के CRM विभाग में महिला दिवस महिला कर्मचारियों के साथ सीआरएम जेडीसी के सचिव एवम विभागीय पर्सनल ऑफिसर प्रशस्ति श्रेया के नेतृत्व में मनाया गया। साथ में महिला दिवस के अवसर पर केक कटिंग के साथ महिला कर्मचारियों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी किया गया। विजेता को गिफ्ट के साथ सभी महिला कर्मचारियों को चॉकलेट भी प्रदान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस महिला दिवस कार्यक्रम के शुरुआत में विभागीय चीफ अजय झा एवं हेड के शी झा ने पूरे कंपनी के अंदर महिलाओं का सभी कार्य में भागीदारी बराबर होने का एवं महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यक्षेत्र बनाने का व्यवस्था कंपनी कर रही है, उसका जानकारी साझा किए।

इस कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन सह सचिव नितेश राज ने महिला कर्मचारियों को महिला दिवस के लिए बधाई देने के साथ उन्होंने बताया कैसे एक परिवार और समाज को संस्कार देने का शुरुआत महिलाओं से होता है।

कार्यक्रम के अंतिम में जेडीसी चेयरमैन अश्वनी मथान ने सभी उपस्थित महिलाओं को आभार व्यक्त किए। उन्होंने अपना वक्तव्य जानकारी दिए,कंपनी द्वारा महिलाओं के लिए बेहतर एमेनिटीज जैसे महिला रेस्ट रूम,सैनिटरी वेंडिंग मशीन, महिला वास रूम, महिला क्लॉथ चेंजिंग रूम सुविधा प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम में विभागीय प्रतिनिधि गुलाब यादव,दिनेश्वर कुमार, कर्मचारियों में बंथु,अफजल, रिजवान,संचिता,माली, सभी ने सहयोग किया।

Advertisements
See also  आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed