सीतारामडेरा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्यूम पाइप भुइयांडीह में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मृतका की पहचान जैता सरकार (36) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थीं। मृतका के पति बबलू मालगोप ने बताया कि देर रात उनका बेटा शौचालय जाने के लिए उठा, तभी उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ देखा।

बच्चे के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जागे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों के अनुसार मृतका के पति बारीडीह इलाके के एक होटल में कुक के रूप में काम करते हैं। दंपती के दो बच्चे हैं। फिलहाल महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed