प्रेम कुमार निर्मल भी वार्ड 17 से लड़ेंगे पार्षद चुनाव, मित्रों से राय लेने के बाद लिया फैसला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: ब्रह्मर्षि समाज के पदाधिकारी प्रेम कुमार निर्मल वार्ड 17 से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने आज मकर संक्रांति के मौके पर मित्रों से राय मशविरा की और चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बता दें कि पिछले चुनाव में इनकी पत्नी कुसुम देवो चुनाव लड़ी थीं जो दूसरे नंबर पर रही थीं. मालूम हो कि
आदित्यपुर के वार्ड संख्या 17 स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी में श्री निर्मल सेवा सहयोग सिक्योरिटीज का संचालन करते हैं जिनके वे निदेशक हैं.  साथ ही वे एक समाजसेवी भी हैं. उनसे राय मशविरा करने वालों में ब्रह्मर्षि समाज आदित्यपुर 1 के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, राकेश कुमार समाजसेवी, प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) वैद्य संजय कुमार, वरीय कांग्रेसी सह युवा ब्रह्मर्षि जिलाध्यक्ष कमल नयन, रिजवान खान प्रदेश सचिव(अल्पसंख्यक विभाग) आदि शामिल थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  पेयजल व्यवस्था पर निगम बोर्ड बैठक में उठा बवाल, जिंदल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed